मेरठ में लाखों रुपए की कीमत के 400 कबूतर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां कर 400 कबूतर चोर चोरी करके ले गए। कबूतरों के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस कबूतर चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है।
आपको बता दें अब तक आपने सुना होगा कि चोर कुछ कीमती चीज चुराकर ले जाते हैं लेकिन मेरठ में चोरों ने गजब कारनामा किया जो एक घर की छत से 400 कबूतर चोरी कर कर ले गए। मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का है जहां चोरों ने रविवार देर रात एक कबूतर व्यापारी के घर से लाखों की कीमत के 400 कबूतर चोरी कर लिए। इन कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख से ऊपर बताई जा रही है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोसी के मकान में रखी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। इलाके के रहने वाले हाजी कय्यूम पिछले लगभग 20 वर्षों से कबूतर पालने का व्यापार कर रहे हैं। रविवार रात चोरों ने बगल के मकान में रखी चहली -बल्ली को सीढ़ी बनाकर छत तक पहुंचे। वहां पाले गए सभी कबूतरों को चुरा कर ले गए। सोमवार सुबह जब कय्यूम अपने कबूतरों को दाना डालने छत पर गए, तो उन्हें एक भी कबूतर नहीं मिला। कबूतर चोरी होने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कय्यूम के अनुसार चुराए गए कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए से भी ऊपर की है। कबूतर विदेशी नस्ल के थे और एक कबूतर की कीमत लगभग 50 हजार तक की भी है।
वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एस पी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट में लिसाड़ी गांव पड़ता है। जहां एक हाजी कय्यूम नाम के व्यक्ति हैं इनके द्वारा एक तहरीर दी गई है जिसमें बताया गया कि उनके पास करीब 400 कबूतर थे जो किसी ने चोरी कर लिए हैं पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।