Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नाले में मांस मिलने पर चौकी प्रभारी समेत 4 सस्पेंड, मेरठ के मोहनपुरी नाले में मिले थे पशु अवशेष

मेरठ में सोमवार को सूरजकुंड के पास मोहनपुरी के नाले में पशु अवशेष मिलने पर कप्तान ने बड़ा एक्शन मिला है। नेटवर्क 10 ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए चौकी प्रभारी सहित अन्य को सस्पेंड कर दिया है।

जिसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सोमवार देर शाम ही फूलबाग चौकी प्रभारी एसआई महेश कुमार, थाना नौचंदी के एसआई वीरेंद्र सिंह थाने का आरक्षी प्रकाश और एसआई पवन इन चारों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की वजह थाना नौचंदी की फूलबाग चौकी षेत्र में गौकशी जैसा संगीन अपराध, इसके अवशेष मिलना। लगातार सीनियर ऑफिसर के कहने के बाद भी क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह फेल होने के कारण इन्हें सस्पेंड किया गया है।

आपको बता दें सोमवार को मोहन पुरी के नाले में दिन में पशु अवशेष, मांस बहता दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने पहले नाले में जानवरों के कटे सिर और अवशेष देखे। इसके बाद मौके पर भाजपा नेता अंकित चौधरी अन्य कुछ लोग पहुंचे। वहीं थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी कि ये पशु अवशेष नाले में कहां से आए। पीछे से बहकर आ रहे हैं या इन्हें किसी ने बीच में नाले में बहाया है।