Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली के खजूरी खास में खुले नाले में गिरा तीन साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खेलते समय तीन साल का एक बच्चा खुले नाले में डूब गया। उन्होंने बताया कि बच्चा विश्वजीत कुमार अपनी बड़ी बहन (आठ) के साथ खेल रहा था, तभी ये घटना घटी। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता रामविलास सिंह चपरासी के पद पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि खजूरी खास पुलिस थाने को शुक्रवार दोपहर करीब 1:40 बजे घटना की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम गली नंबर 22 में मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पाया कि बच्चा नाले में गिर गया था। अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत बाहर निकाला गया और जेपीसी अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।