Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

मेरठ में छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट

लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव में वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के सुसाइड मामले में शनिवार को पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर किशोरी का वीडियो वायरल किया था। दोनों आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस छात्रा के सुसाइड में कई और आरोपियों कि भूमिका की जांच कर रही है।

आपको बता दें लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सिक्योरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड है। उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में खरखौदा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले गुर्जर जाति के एक युवक किशोरी से दोस्ती हो गई। युवक ने उसको दोस्ती के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनवा ली थी। आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

जहां वीडियो गांव के काफी लोगों के मोबाइल में पहुंचने के बाद छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। तनाव में 20 सितंबर की शाम छात्रा ने कमरे में चौखट पर दुपट्टा गले में बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। 21 सितंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुर कसाना को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आए थे।

जिसके बाद शनिवार रात पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोपी आयुष कसाना और उज्जवल कसाना को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों आरोपियों के अलावा बाकी किसने वीडियो वायरल किए उन सभी आरोपियों के खिलाफ भी कारवाही की जा रही है।

मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के फफूंडा गांव में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का अश्लील वीडियो, फोटो गांव के लड़कों ने वायरल कर दिया था। छात्रा को जब पता चला तो बदनामी के डर से उसने घर में सुसाइड कर लिया।

मीडिया से बात करते हुए लड़की की मां बोली दो साल पहले उन लड़कों के फोन हमारी बेटी के फोन पर आए। तबसे हमने उनके साथ सारा संपर्क खत्म कर दिया। लेकिन उन लड़कों ने पता नहीं किस तरह बेटी को प्रताड़ित किया, उसके मन में इतना खौफ बैठा दिया वो हमसे कुछ कह नहीं पाई। बेटी हमें अपना गम बता भी नहीं पाई, वो अंदर ही अंदर घुटती रही। इन लड़कों ने उसका जीना दूभर कर दिया। वो चारों लड़के जिसमें एक मुस्लिम भी है वो मेरी बेटी की मौत के दोषी हैं। वहीं लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी लड़के रसूख वाले हैं। इसलिए ठीक से हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।

हारकर बेटी घर में बैठा दी
मां ने कहा- जब हमें पता चला कि वो लड़के बेटी को छेड़ते हैं। गली, घर, स्कूल, छत हर जगह उसका पीछा करते हैं तो हमने उनके घरवालों से बात की। चूंकि वो आरोपी हमारे पड़ोसी हैं, इसी गांव के रहने वाले हैं। हमने उनके घरवालों से बात की। कहा कि लड़कों को संभाल लो ये ठीक नहीं। लेकिन उनके घरवाले नहीं माने। वो चारों बेटी को परेशान करते रहे। हारकर हमने ही अपनी बेटी घर में बैठा दी। 10वीं के पेपर भी उसने बड़ी मुश्किल से दिए, हम जानते हैं। हम पति, पत्नी बेटी को खुद पेपर दिलाकर लाते। 11वीं की पढ़ाई भी किसी तरह घर से करा रहे थे।