Breaking News

जापान की पीएम 3 दिन की भारत यात्रा पर     |   केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में आज PAC की बड़ी बैठक, 11 बजे पार्लियामेंट में मंथन     |   मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट     |   ग्रेटर नोएडा में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए सभी मजदूर     |   मुंबई में लगातार दूसरे दिन 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में 'रेड अलर्ट' के चलते स्कूल बंद     |  

25 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार

मुहम्मदाबाद बहुचर्चित मनोज राय हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी और आईएस 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी सुरेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सीजीएम कोर्ट गाजीपुर के आदेश पर धारा 82 की भी कार्रवाई चल रही है। 

योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। इसी क्रम में मुख्तार अंसारी के गैंग के सदस्यों को भी पुलिस ने अपने रडार पर लिया हैं। पुलिस ने अपने सूत्रों से मिली सूचना पर युसुफपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग ऐरिया के पास से 12 जुलाई को करीब 10.15 बजे मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया।