Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Delhi: करोल बाग में ‘स्लीपर बस’ पलटने से दो लोगों की मौत, 23 घायल

Delhi: दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास मंगलवार देर रात एक ‘स्लीपर बस’ पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 23 लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना देर रात एक बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल सेवा की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शीघ्रता से शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि यह बस जयपुर से आई थी।घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।