Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |  

UP: अंधविश्वास और तंत्र मंत्र की भेंट चढे़ 2 मासूम, गांव मे दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कैतवाली पंडकी में 24 घंटे में दो मासूम बच्चों की मौत रहस्यमय तरीके से होने से कोहराम मच गया गांव के लोगों ने और मृतक बच्चो के परिवार वालों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में दोनों बच्चों की हत्या एक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ। दूसरे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर डीएम के पास परिजन पहुंचे।

बता दें कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कैतवाली पंडकी का ये पूरा मामला है जहां बीती 7 मई को गांव के ही रहने वाला विपिन सैनी का चार वर्ष का बेटा माहिर घर से लापता हो गया था। काफी खोजने के बाद वह नहीं मिला। शाम को लगभग 5:00 बजे गांव के ही रहने वाले एक किसान के बंद पड़े घर में उसकी लाश मिली उसके गले व चेहरे पर निशान थे। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने पूरे मामले को एक हादसा मानते हुए मृतक बच्चे माहिर का शव तलाव के किनारे दफना दिया, लेकिन उसके अगले दिन गांव के ही दस वर्षीय बच्चे चिराग का शव भी इस मकान मे पड़ा मिला जहां पर माहिर का शव मिला था। इसके बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल हो गया, गांव के लोगो ने 24 घंटे के भीतर हुई दोनों बच्चों की मौत पर किसी तांत्रिक के द्वारा तंत्र-मंत्र के द्वारा हत्या किए जाने का अंदेशा जताया हैं। 

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हमें शक है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में उनकी हत्या की गई होगी। उन्होंने कहा कि इसी की जानकारी करने के लिए हम लोगो ने दस वर्षीय बच्चे चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें उसकी गला घोट कर हत्या की पुष्टि हुई है। चिराग की हत्या की बात गांव में आग की तरह फैली तो पहले मृत मिले माहिर के पिता ने भी अपने बच्चे के दफन शव को को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाने की अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी से मांग की हैं। विपिन का कहना है कि मेरे बेटे के शव को निकाल कर उसका पीएम कराया जाए ताकि पता लगे कि उसकी मौत का कारण क्या था उन्होंने कहा कि हम लोग अधिकारियों से चाहते हैं कि जो लोग भी घटना के पीछे हैं उनकी जानकारी करके उनके खिलाफ कई कार्रवाई की जाए क्योंकि मासूम बच्चों की हत्या के पीछे क्या और किसका मकसद है यह जानना बहुत जरूरी है। 

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मृतक के पिता व गांव वालो शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच सौंप दी है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों ने अपने-अपने बच्चों को घर से निकलने पर रोक लगा दी है।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कल 8 मई को एक बच्चे के शव मिलने पर तहरीर प्राप्त हुई थी मृतक चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है उसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले में जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- जयदेव, अमरोहा