Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

Delhi: व्यापारी की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक महीने से थे फरार

Delhi: बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना में एक व्यापारी की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने रोहिणी क्षेत्र में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ये मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर-34 में तब हुई जब पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर उन्हें रोकने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे बवाना में एक व्यापारी की हत्या में उनकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद करीब एक महीने से फरार थे। इरफान के खिलाफ कुल 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से 32 मामले दिल्ली में और आठ मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं जबकि पांडेय के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं जिनमें चार उत्तर प्रदेश में और एक दिल्ली में दर्ज है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जब पुलिस दल ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कथित तौर पर भागने का प्रयास करते हुए गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी हुई।”

मुठभेड़ के दौरान कुल 11 गोलियां चलीं। इस दौरान एक गोली पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक और वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, कई कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जो मोटरसाइकिल बरामद की गई है वह पिछले साल समयपुर बादली इलाके से चुराई गई थी। इस मामले में पांच लोगों को पिछले माह गिरफ्तार किया गया।