Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

यूको बैंक ने इन पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

यूको बैंक ने चीफ रिस्क ऑफिसर और कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.ucobank.com/ पर जाकर इस संबंध में फुल डिटेल जानने के बाद आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2023 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

जारी सूचना के अनुसार, चीफ रिस्क ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 40 वर्ष से 57 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, सलाहकार के पद पर 62 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थी ध्यान दें कि यह भर्तियां अनुबंध के आधार पर निकाली गई है। तीन वर्ष पूरा होने पर कॉन्ट्रैक्ट खुद ही समाप्त हो जायेगा।