Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्‍तीसगढ़ की दो नई रेल लाइन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

छत्‍तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिली है। इनमें पहली कोरबा से अंबिकापुर तक और दूसरी गढ़चिरौली- बीजापुर से बचेली तक नई रेल लाइन का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

रेल मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत 16 करोड़ 75 लाख रुपये लागत की कुल 670 किलोमीटर लंबी दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

वहीं कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।