Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, मजदूरों पर गिर गया हॉपर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार को एक एल्यूमिना रिफाइनरी में कोयले से भरा हॉपर गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। 

पुलिस ने बताया कि एक कर्मचारी लापता भी है, जिसका पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे रघुनाथपुर पुलिस चौकी के तहत सिलसिला गांव में मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी में हुई।