Breaking News

ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की     |   ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार     |   ‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी     |   वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे     |   WB चुनाव: ‘अगर कोई घुसपैठिया है तो यह आपकी जिम्मेदारी’, CM ममता का केंद्र पर वार     |  

छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों ने भी किया हड़ताल का ऐलान, राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच अब प्रदेश के नायब तहसीलदार और तहसीलदारों ने भी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के तमाम अधिकारी 10 जुलाई से तीन दिनों की हड़ताल पर जाएंगे। आज छत्तीसगढ़ कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा और सचिव अविनाश चंपावत को ज्ञापन सौंपा है।

यह हड़ताल महासमुंद के झलप में कोर्ट रूम में नायब तहसीलदार पर हुए हमले से आक्रोशित होकर की जा रही है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अपनी मांगों को रखते हुए सामूहिक हड़ताल पर जाने की जानकारी दी।