Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

राजनांदगांव: गुरु नानक जयंती के पहले निकाली गई शोभा यात्रा

गुरु नानक जयंती के पहले सिख समुदाय द्वारा गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। 15 तारीख को गुरु नानक जयंती बड़े धूमधाम से बनाई जाएगी। इस अवसर पर 2 दिन पहले गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस बार पंजाब से आ रहे जत्था द्वारा सबद कीर्तन का आयोजन भी किया गया जिसे सुनने के लिए सिख समुदाय के लोग पहुंचें। उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में लंगर चने के लिए बहुत लोग पहुंचते हैं। शोभा यात्रा में महिलाओं द्वारा गुरु नानक देव की जयकारे भी लगाए गए।