Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी पुलिस बल और सीआरपीएफ बल ने एक संयुक्त कार्रवाई की. इसमें उन्हें नक्सलियों द्वारा डंप किया गया बहुत सारा सामान मिला. इन सभी को जब्त करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. संयुक्त जांच टीम (सर्चिंग अभियान पर 10 अगस्त को रवाना हुई थी.

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को धमतरी गरियाबंद के सीमा पर छोटे गोबरा एवं पेंड्रा के जंगल क्षेत्र में जमीन में कई फीट गहरा गड्ढा खोदकर झाड़ियां से मिट्टी ढक कर माओवादियों ने सामान को डंप किया था.

संयुक्त पुलिस बल और सीआरपीएफ को सर्चिंग पर विभिन्न स्थानों पर स्टील के डब्बों के अंदर नोट के बंडल, टिफिन आईईडी और आईईडी बनाने से संबंधित सामग्री मिली. 13 नग डेटोनेटर, एक बंडल फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी वर्दी, काला कपड़ा, बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद किया गया. 

पूरे मामले के संबंध में थाना मैनपुर में धारा 308 बीएनएस धारा 17,20,21,40, और थाना मेचका में धारा 109,191 (2) 191 (3) 190 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट 4, 5 के अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि बीते एक हफ्ते में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 25 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है.