Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पायलट घायल

छत्तीसगढ़ में आज सुबह एक पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है. दल्लीराजहरा से ताडोकी जा रही ट्रेन भानुप्रतापपुर के मुल्ला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में लोको पायलट घायल हो गया है. साथ ही ट्रेन भी डिरेल हो गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. ट्रेन को पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू जारी है. 

बालोद जिले में भानुप्रतापपुर के मुल्ला गांव के पास स्थित BSF कैंप के पास आज सुबह ये हादसा हुआ. डेमो पैसेंजर ट्रेन का खाली रैक दल्लीराजहरा से ताडोकी जा रही थी. ये सुबह करीब 6 बजे बालोद से गुजरते हुए रायपुर पहुंचने वाली थी. उससे पहले ही ट्रेन पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. पेड़ से टकराने के बाद ट्रेन पतरी से उतर गई. 

बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बरगद का पेड़ रेलवे ट्रैक की तरफ गिर गया था. सुबह अंधेरा होने का कारण इंजन पेड़ से टकरा गया, जिससे हादसा गया. इस हादसे में ट्रेन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है.