Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल

अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शिवतराई व अचानकमार के बीच स्थित बारीघाट में सर्वसुविधायुक्त टेंट बनाया जाएगा। इससे उन पर्यटकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जो ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं। टेंट भी वह बड़े आराम से रात भी रूक सकेंगे। यहां आराम करने के लिए बेड, शौचालय व अन्य घर की तरह सुविधाएं रहेंगी।

टाइगर रिजर्व के भीतर दो जोन होता है। एक कोर जोन, जो बेहद संवेदनशील होता है। इसलिए यहां नियम- शर्तो की बाध्यता रहती है। केवल 20 फीसद क्षेत्र में भ्रमण कराया जाता है। लेकिन, बफर जोन में इस तरह की पाबंदी नहीं है। यहीं वजह है कि एटीआर प्रबंधन बफर जोन में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। कुछ साल पहले बफर जोन में ही भ्रमण मार्ग बनाया गया है, जहां पर्यटकों को सैर भी कराया जाता है।