Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों द्वारा एक बड़े आईईडी ब्‍लास्‍ट किया गया है। इस आईईडी ब्‍लास्‍ट में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है।

नक्‍सलियों ने यह आईईडी ब्‍लास्‍ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट किया।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो जवान सतीश पाटील, शंकर पोटावी घायल भी हुए है।

घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटना स्थल से एके47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए है। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।