Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ में हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला

हाथी समस्या से जूझ रहे जशपुर जिले में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात बड़ी घटना हो गई। दल से अलग हो कर भटक रहे दंतैल ने कच्चे मकान को निशाना बनाया। कच्चे मकान के गिराने के दौरान हाथी ने जान बचाने के लिए भाग रहे परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर मौक़े पर सहायता के लिए पहुंचे पड़ोसी को भी दंतैल ने कुचल दिया।

घटना जिले के बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 की है। मध्य रात लगभग 9 बजे हाथी यहां पहुंचा था। हाथी ने रामकेश्वर सोनी के कच्चे मकान को निशाना बनाया। इस समय रामकेशवर सोनी परिवार सहित सो रहे थे। दंतैल ने जैसे ही घर के दीवार को गिराया,उनकी नींद खुली तो सामने हाथी खड़ा हुआ था।

हाथी को देख कर जान बचाने के लिए रामकेश्वर परिवार सहित बाहर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने रामकेशवर सोनी 35 वर्ष,उसकी बेटी रविता सोनी 9 वर्ष और छोटे भाई अजय सोनी 25 वर्ष को कुचल कर मार दिया। चीख पुकार सुन कर सहायता के लिए पहुंचे पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी हाथी ने सुढ से खींच कर पैरो से कुचल दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का वातावरण बना हुआ है। बीते 25 दिनों में हाथी के हमले की अलग अलग घटना में 9 लोगों की जान जा चुकी है। बगीचा से पहले जिले के तपकरा रेंज के रांपाडांड में हाथी ने दो सगे भाइयो को कुचल कर मारा दिया था।