Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, SGDP में सबसे आगे – ओडिशा और झारखंड को पीछे छोड़ा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने खनन के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है, सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी SGDP में खनन क्षेत्र के योगदान में भारतीय राज्यों में पहले पायदान पर पहुंच गया है। ये 2025 में 9.38 प्रतिशत हो गया है, जो 2024-25 में 14,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पारंपरिक खनन दिग्गजों, ओडिशा और झारखंड से आगे निकल गया है।

दरअसल, प्रदेश सरकार की पारदर्शी, वैज्ञानिक और जन हितैषी नीति के चलते खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग हो रहा है। मजबूत विकास नीति से प्रदेश को आर्थिक लाभ और स्थानीय लोगों को रोज़गार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

इतना ही छत्तीसगढ़ वन लाभ में भी देश का नेतृत्व करता है और ये सब संभव हुआ है छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यावरण फ्रेंडली नीति के चलते। क्रमिक वन मंजूरी और बड़े पैमाने पर वनीकरण प्रयासों से प्रदेश पर्यावरणीय स्थिरता के साथ खनन को एकीकृत करना एक अद्वितीय प्रयास है। यानी संगठित, वैज्ञानिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से तैयार विष्णु देव साय सरकार की खनन नीति राज्य के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए सशक्त आधार बन रही है।