Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव

राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। हिमांशु गुप्ता, जिन्हें हाल ही में डीपी प्रमोट किया गया था, को राज्य का नया डीजी जेल बनाया गया है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त आईपीएस राजेश मिश्रा को जेल के पदभार से मुक्त कर दिया गया है, जो अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह बदलाव राज्य सरकार की ओर से बड़े स्तर पर किया गया है, जिसमें कई आईपीएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।