Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

पंजाब पॉवर में निकली 2500 असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती, आवेदन इस दिन से

पंजाब पॉवर में लाइनमैन की सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा आज यानी शुक्रवार, 15 दिसंबर 2024 को जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार कुल 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है।

पंजाब पॉवर द्वारा जारी असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती विज्ञापन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2023 से शुरू होनी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, pspcl.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए आवेदन 15 जनवरी 2024 तक स्वीकार किए जाने की घोषणा की है।