Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ के 24 DSP को मिली पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ शासन ने 24 उप पुलिस अधीक्षकों को प्रोबेशन पीरिएड पूरा करने के बाद पहली पोस्टिंग दे दी है। इन अधिकारियों को अब बस्तर जिले में तैनात किया गया है। यह आदेश मंगलवार शाम को जारी किया गया है। गृह विभाग ने इन अधिकारियों की पोस्टिंग के संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें इन्हें विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 23 अगस्त को एक मीटिंग में नक्सल प्रभावित इलाकों में काबिल अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पुलिस नीति में बदलाव करते हुए 24 उप पुलिस अधीक्षकों को बस्तर जिले में तैनात किया है।

यह कदम नक्सल प्रभावित इलाकों में जनता का विश्वास जीतने और पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। साथ ही, यह भी संकेत है कि सरकार युवा अधिकारियों को नक्सल प्रभावित इलाकों की जिम्मेदारी सौंपकर नए प्रयोग करने की तैयारी में है।