Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्‍तीसगढ़ में 20 आईएएस का तबादला

राज्य सरकार ने गुरुवार को 20 आइएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। 2003 बैच की आईएएस ऋतु सैन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटने पर उन्हें ओएसडी, सह निवेश आयुक्त राज्य औद्योगिक विकास निगम, दिल्ली मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। 2008 बैच की आइएएस शारदा वर्मा को वित्त विभाग और वाणिज्यकर(पंजीयन) विभाग में पदस्थ किया गया है। आईएएस महादेव कांवरे को रायपुर और नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें विनय कुमार लंगेह को महासमुंद, चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया और संवित मिश्रा को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।