Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, अर्थव्यवस्था-रोजगार को भी मिली रफ्तार

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आज दुनियाभर के पर्यटक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बीते आठ वर्षों में मुख्यमंत्री के विजन और सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश अब धार्मिक पर्यटन में लोगों की पहली पसंद बन चुका है।

रामनगरी अयोध्या, काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन इन सभी धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हुआ है। मंदिरों का पुनर्निर्माण, बुनियादी सुविधाएं और बेहतर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है। हाल ही में नवरात्रि और रामनवमी जैसे पर्वों के दौरान लाखों श्रद्धालु इन तीर्थस्थलों पर पहुंचे, जिससे यूपी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की भव्यता ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया। 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से वाराणसी में पर्यटन को नई रफ्तार मिली है। वहीं अयोध्या में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली और मथुरा का रंगोत्सव जैसे आयोजन राज्य की आध्यात्मिक संस्कृति को और सशक्त बना रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए द्वार भी खोल रहा है।