Breaking News

'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |  

जीडीपी के आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 67,200 अंक पार

आज शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुला है। लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी देखने को मिला है। आर्थिक आंकड़ों और निरंतर विदेशी फंड प्रवाह की वजह से निफ्टी आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

आज बीएसई सेंसेक्स 308.52 अंक उछलकर 67,296.96 पर पहुंच गया। निफ्टी 96.1 अंक चढ़कर 20,229.25 पर पहुंच गया। इसके बाद में निफ्टी 20,245.20 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर टॉप गेनर है। वहीं, विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 8,147.85 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। भारत ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का टैग बरकरार रखा है। सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी 7.6 प्रतिशत की दर है।