Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

चांदी 1,900 रुपये बढ़कर कीमतों के नए शिखर पर, सोना 330 रुपये चढ़ा

New Delhi: त्योहारों के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं, जबकि सोने में 330 रुपये की तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में तेजी आई और इसकी कीमत 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

गुरुवार को यह 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जो पिछले सत्र में 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एसोसिएशन के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और हाजिर बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण, बृहस्पतिवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी ने अपना रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,744.75 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। कारोबारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने कमजोर वैश्विक संकेतों की भरपाई कर दी है, जिससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा की कीमतों में तेजी बनी हुई है।