Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Gold Silver Price: चांदी 4275 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये पर, सोना 900 रुपये मजबूत

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद डॉलर के मजबूत होने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 4,269 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,581 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,269 रुपये यानी 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,73,581 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 5,839 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि चांदी पर दबाव बना रहा, क्योंकि निवेशकों ने अपना ध्यान अमेरिकी डॉलर की ओर मोड़ दिया है।

अमेरिकी डॉलर की चाल अक्सर कीमती धातुओं जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों की मांग को प्रभावित करती है। वैश्विक स्तर पर, मई अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 2.03 डॉलर या 2.3 प्रतिशत टूटकर 87.55 डॉलर प्रति औंस रह गई।

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘चांदी की कीमतें इस समय कई तरह के वृहद आर्थिक कारकों से प्रभावित हो रही हैं। एक तरफ, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित-निवेश वाली संपत्तियों की मांग बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, डॉलर के मजबूत होने तथा बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के कारण चांदी की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है।’’