Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

प्रयागराज में आसमान छू रही सब्जियों की कीमतें, आलू-प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। इस वजह से लोगों का घरेलू बजट चरमरा गया है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि भारी गर्मी और लू से फसल को नुकसान पहुंचा और सप्लाई कम हो रही है। इस वजह से कीमतें बढ़ी हुई हैं।

उनका अनुमान है कि मानसून आने के बाद भी कीमतें बढ़ी रहेंगी। फसलों को और नुकसान होने की आशंका है। खरीदारों का कहना है कि टमाटर और प्याज जैसी मुख्य सब्जियों की कीमत छह से आठ गुना बढ़ गई है। ये सब्जियां उनके जेब की पहुंच से बाहर हैं।

फिर भी खरीदारों और सब्जी बेचने वालों को उम्मीद है कि बारिश से सब्जी की फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। तब जाकर कीमतें काबू में आएंगी।