Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

Paytm का शेयर अचानक से 5% फिसला

पेटीएम ब्रांड के मालिक वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में मंगलवार सुबह पांच प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर 4.99 प्रतिशत गिरकर 823.10 रुपये पर आ गया। एनएसई पर ये चार प्रतिशत गिरकर 830.55 रुपये पर आ गया। सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय सेवा कंपनी एंट ग्रुप फिनटेक कंपनी ‘वन 97 कम्युनिकेशंस’ में चार प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 2,066 करोड़ रुपये में बेचने जा रही है।

वन 97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व है। उन्होंने कहा कि ये बिक्री, 13 मई को बीएसई और एनएसई पर थोक सौदों के माध्यम से की जायेगी और इसमें नोएडा स्थित पेटीएम के 2.55 करोड़ शेयरों की बिक्री की जानी है। एंट ग्रुप, जिसे पहले एंट फाइनेंशियल के रूप में जाना जाता था, चीन के अलीबाबा समूह की एक संबद्ध कंपनी है।

सूत्रों के मुताबिक, निवेश बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस हिस्सेदारी बिक्री के लिए नियोजन एजेंट हैं।