Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान पर पहुंचा बाजार

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल की। सेंसेक्स 339.67 अंक चढ़कर 64,452.32 पर शुरुआती कारोबार किया तो वहीं निफ्टी ने 92.8 अंक की तेजी के साथ 19,233.70 पर ट्रेड किया। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक सपाट कारोबार कर लाल निशान पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 44.50 अंक टूटकर 64,068.15 और निफ्टी 7.85 अंक गिरकर 19,133.05 पर ट्रेड कर रहा है।

फिलहाल सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर रहे हैं। वहीं भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति के शेयर टॉप लूजर रहे।