Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

LG इलेक्ट्रॉनिक्स की बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर 50 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

New delhi: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को बाजार में शानदार शुरुआत की और 1,140 रुपये प्रति के निर्गम मूल्य के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 50.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,715 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, यह 52.31 प्रतिशत चढ़कर 1,736.40 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर ने 50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,710.10 रुपये शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन सुबह के कारोबार में 1,12,380.95 करोड़ रुपये रहा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन तक 54.02 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 11,607 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 1,080 रुपये से 1,140 रुपये प्रति शेयर था। हुंदै मोटर्स इंडिया लिमिटेड के पिछले साल अक्टूबर में सूचीबद्ध होने के बाद यह भारतीय शेयर बाजार में प्रवेश करने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है।