Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

मार्च में JSW MG Motor की थोक बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि, 6528 तक पहुंची यूनिट

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को मार्च महीने में डीलरों को भेजे गए वाहनों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 6,528 यूनिट रही। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि मार्च की थोक बिक्री में आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और नई ऊर्जा वाहन (एनईवी) पोर्टफोलियो में निरंतर तेजी दिखाई दी।

कंपनी ने कहा कि वह एमजी सेलेक्ट पोर्टफोलियो के उत्पादों की कीमतों में सात प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी, जो एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी। इसमें एमजी साइबरस्टर और एमजी एम9 जैसे प्रमुख मॉडल भी शामिल हैं। कंपनी पहले ही अपने एमजी पोर्टफोलियो के सभी मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा कर चुकी है, जो एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी।