Breaking News

'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |  

बढ़त के साथ खुली भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे चढ़ा रुपया

डॉलर में आई गिरावट ने भारतीय करेंसी को बढ़त हासिल करने में मदद की है। आज शेयर बाजार के स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.38 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा, शेयर मार्केट में सकारात्मक धारणा और कच्चे तेल की कम कीमत ने भी भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया।

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.37 पर खुला और फिर 83.38 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त दर्शाता है। पिछले कारोबारी हफ्ते में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 83.40 पर बंद हुआ। गुरु नानक जयंती के अवसर पर सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा।

इस बीच, डॉलर इंडेक्स जो दुनिया के 6 करेंसी की मजबूती को दर्शाता है। इसके अनुसार डॉलर 0.06 प्रतिशत कम होकर 103.14 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 80.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।