Breaking News

भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |  

भारतीय करेंसी में आई तेजी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे की हुई बढ़त

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीते दिन भारतीय करेंसी गिरावट के साथ बंद हुई है। माना जा रहा है कि शेयर बाजार में तेजी के दौर ने भारतीय करेंसी पर असर डाला है। वहीं डॉलर में आई गिरावट ने भी रुपया को बढ़त की ओर लेकर गया है।

फॉरेक्स ट्रेडर का कहना है कि सोमवार को डॉलर में गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट ने निवेशकों को प्रभावित किया और रुपया को बढ़त की ओर ले गया।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में आज रुपया 83.32 पर खुला और बाद में यह 83.33 पर पहुंच गया। यह तेजी 6 पैसे की तेजी को दर्शाता है। जबकि कल रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ।