Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 4,500 रुपये फिसली

Gold Silver Price: स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग की वजह से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,000 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक की घोषणा से पहले व्यापारियों ने सावधानी बरती, जिससे कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी भी 4,500 रुपये गिरकर 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। इसका पिछला बंद भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने का कारोबार कम रहा, लेकिन यह एक सीमित दायरे में रहा। बाजार के प्रतिभागी फेडरल रिजर्व की बहुप्रतीक्षित बैठक के फैसले से पहले सतर्क बने रहे।’’

उन्होंने कहा कि निवेशकों ने ब्याज दर में कटौती के फैसले को संभावित मान लिया है और अब उनका ध्यान नीतिगत बयान और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर होगा। इससे मौद्रिक नीतियों के भावी रुख के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 14.83 डॉलर बढ़कर 4,205.57 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 0.75 प्रतिशत चढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।