Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

सोना 450 रुपये चढ़ा, चांदी 1,000 रुपये मजबूत, जानें क्या है आज का भाव

Delhi: स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमत भी बृहस्पतिवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स के 3.5 साल के नए निचले स्तर पर आने तथा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के दो महीने के निचले स्तर पर आने के बाद सोने और चांदी में तेजी जारी रही।’’ 

कलंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा, नौ जुलाई को अमेरिकी व्यापार शुल्क की समयसीमा के बारे में चिंताओं ने भी इसे और सहारा दिया। अगर समय रहते व्यापार समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है, तो उच्च शुल्क वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं, जो सर्राफा कीमतों के लिए मददगार होगा।’’ वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 8.21 डॉलर या 0.24 प्रतिशत घटकर 3,348.89 डॉलर प्रति औंस रह गया।