Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

Gold Silver Price: सोना 640 रुपये कमजोर, चांदी 5,100 रुपये मजबूत

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्ट और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर लिवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 640 रुपये टूटकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

हालांकि, चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 640 रुपये गिरकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘गुरुवार को सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रूस-यूक्रेन शांति समझौते की दिशा में प्रगति से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के साथ कुछ मुनाफावसूली हुई।’’

एसोसिएशन के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं, जो लगातार तीसरे सत्र में बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन सत्र में चांदी 13,200 रुपये बढ़ी है, जो सोमवार को 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 5.60 डॉलर या 0.13 प्रतिशत घटकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस रह गया।