Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 72 देशों के उद्यमी होंगे शामिल, तैयारियों में जुटी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दूसरा संस्करण इस बार 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है. इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में 72 अलग-अलग देशों के खरीदार और उद्यमी शामिल होने वाले हैं, जिसमें से करीब 400 ऐसे खरीदार हैं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है. जिन 72 देश से खरीदार इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले हैं उसमें यूरोप और अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्रेड शो आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने प्रदेश के प्रमुख विभागों को निर्देश दिया है कि वो कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 'क्राफ्ट, और कल्चर' का पूरी दुनिया साक्षात्कार करेगी. यूपी के इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में बड़े उद्योग, आईटी/आईटीईएस, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं संस्कृति, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ओडीओपी जैसे सेक्टरों के उद्यमियों, आंत्रप्रेन्योर, विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कराएगा।