Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

घरेलू मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री में अप्रैल में 27 फीसदी की बढोतरी, फाडा ने दी जानकारी

New Delhi: भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 22,06,070 इकाई हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को ये जानकारी दी। अप्रैल 2023 में कुल वाहन पंजीकरण 17,40,649 इकाई रहा था। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 3,35,123 इकाई हो गई, जबकि 2023 में इसी महीने ये 2,89,056 इकाई थी। इसी तरह अप्रैल में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 33 प्रतिशत बढ़कर 16,43,510 इकाई हो गया, जबकि अप्रैल 2023 में ये 12,33,763 इकाई था। 

अप्रैल में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर दो फीसदी की वृद्धि हुई और ये 90,707 इकाई पर पहुंच गई। अप्रैल में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर नौ फीसदी बढ़कर 80,105 इकाई हो गई, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 56,625 इकाई रही। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि कि यात्री वाहन श्रेणी में सालाना आधार पर दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसे मॉडलों की बेहतर उपलब्धता और अनुकूल बाजार भावनाओं (विशेष रूप से नवरात्रि और गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहारों के आसपास) से समर्थन मिला। 

फाडा के अनुसार, उसने देश भर के 1,503 आरटीओ में से 1,360 से वाहन खुदरा आंकड़े जमा किए हैं।