Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Apple ने 20 Sep से शुरू की iPhone 16 की बिक्री, खरीददारी से पहले जानें कीमत

Delhi: प्रीमियम मोबाइल कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी। एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "आईफोन 16 की पूरी सीरीज कल पूरे देश में उपलब्ध होगी।"

हालांकि, कंपनी ने भारत में बने आईफोन प्रो सीरीज की उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की। ये पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले एडिशन की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है, जिसकी मुख्य वजह हालिया बजट में इंपोर्ट शुल्क में कटौती है। 

कंपनी ने बयान में कहा, "आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है।" करीब एक साल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।