Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

अपोलो हॉस्पिटल्स ने जारी किया तिमाही नतीजा, जानिए कैसा रहा कंपनी का परफॉर्मेंस

हेल्थकेयर प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तीन महीनों वित्तीय नतीजों का एलान किया है। इस नतीजों में कंपनी ने अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी है। कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स के लिए 294.8 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ दर्ज किया है।

पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान अपोलो हॉस्पिटल्स ने 279.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स दर्ज किया था।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल से सितंबर के छमाही अवधि के लिए टैक्स के बाद स्टैंडअलोन लाभ 508.9 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 612.3 करोड़ रुपये था। वहीं कंपीन का कुल इनकम पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 1758.5 ​​करोड़ रुपये से बढ़कर 1931.1 करोड़ रुपये हो गई।

30 सितंबर, 2023 को समाप्त छह महीने की अवधि के लिए, स्टैंडअलोन कुल आय पिछले वर्ष की समान अवधि में पंजीकृत 3,298.7 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3,637.3 करोड़ रुपये हो गई।