Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फेसबुक, ट्विटर, और X के बाद अब आया 'ब्लूस्काई' सोशल मीडिया ऐप

ट्विटर को खड़ा करने वाले जैक डोर्सी के एक कदम से एलन मस्क को कड़ी चुनौती मिल रही है. एलन मस्क ने नवंबर 2022 में ट्विटर का खरीदकर इसे X नाम दे दिया. अब ट्विटर के फाउंडर रहे जैक डॉर्सी ने एक नया प्लेटफॉर्म ‘ब्लूस्काई’ तैयार किया. खास बात है कि जैक डॉर्सी के इस प्लेटफॉर्म को अमेरिका में यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अमेरिका में करीब डेढ़ लाख लोगों ने X का उपयोग करना छोड़ दिया और अब वे नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लू स्काई पर शिफ्ट हो रहे हैं. यूजर्स के X छोड़ने की वजह यह भी बताई जा रही है कि एलन मस्क ने अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन और प्रचार किया था इसलिए अमेरिकन उन्हें संदेह की नजर से देख रहे हैं. हालांकि, सवाल है कि ब्लूस्काई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से किस तरह अलग है, आइये आपको बताते हैं…

ब्लूस्काई, एक डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है. इस ऐप की शुरुआत जैक डॉर्सी साल 2019 में कर चुके थे. पहले यह प्लेटफॉर्म इनवाइट ओनली बेस्ड था, जिससे डेवलपर्स नए फीचर्स की जांच कर सकें. ब्लूस्की के सीईओ जे ग्रेबर अब प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, जो एक पब्लिक बेनिफिट कॉर्पोरेशन को ऑपरेट करता है.