Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

जानिए कौन है महारानी विक्टोरिया? जिनकी याद में बनाया गया विक्टोरिया मेमोरियल

विक्टोरिया मेमोरियल आप सभी में से बहुत कम लोगों ने सुना होगा। ये एक मुगल स्मारक है जो विक्टोरियन युग के सार को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है जो एक संग्राहलय और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। चलिए आज जानतें हैं इससे जुड़ा इतिहास और इसका निमार्ण किसने किया। 

विक्टोरिया मेमोरियल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में स्थित हैं। महारानी विक्टोरिया ब्रिटेन और आयरलैंड की रानी थी। जो 1857 की क्रांति के बाद भारत में काफी प्रसिद्ध हो गई थी। महारानी विक्टोरिया ने भारत देश में सफलता से 1901 तक शासन किया।

जनवरी 1901 में रानी विक्टोरिया की मृत्यु पर लॉर्ड कर्जन ने एक स्मारक के निर्माण का सुझाव दिया। लॉर्ड कर्जन ने एक संग्रहालय और उद्यानों के साथ एक भव्य इमारत के निर्माण का प्रस्ताव रखा। लॉर्ड कर्जन चाहते थे कि यह स्मारक उन्हें समर्पित किया जाएगा।

विक्टोरियल मेमोरियल को बनाने के लिए सारा धन भारतीय लोगों द्वारा इकट्ठा किया गया था और कहा जाता हैं इस इमारत को बनाने के लिए 1 करोड़ 5 लाख खर्चा आया था। विक्टोरिया मेमोरियल सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हैं। बताया जाता है कि किंग जॉर्ज वी और प्रिंस ऑफ व्हेल्स ने 1906 में स्मारक की नींव रखी थी और इसे पूरा करके आम लोगों के लिए इस स्मारक को 1921 में खोला गया था।