माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में इन दिनों भीषण लू का प्रकोप जारी है। कटरा में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते श्रद्धालु रात में चढ़ाई कर रहे है।
चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए है। कटरा में लू के प्रकोप से बचने के लिए विशेष हीट स्ट्रोक रूम भी बनाए गए है। श्रद्धालु के लिए प्रशासन ने सुरक्षा गाइडलाइंस और स्वास्थ्य सलाह भी जारी की है। सुरक्षा गाइडलाइंस के चलते प्रशासन ने यात्रियों को ओआरएस, नारियल पानी और लगातार पानी पीकर हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।