Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ के नाम से जाना जाता है गुजरात, जानिए इससे जुड़ा इतिहास

गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित भारत का प्रमुख राज्य है। इसकी राजधानी गांधीनगर है, जबकि इसका सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है। इसके पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में पाकिस्तान तथा उत्तर-पूर्व में राजस्थान, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण में महाराष्ट्र है। यह शहर अपनी खूबसूरती, रंगीन त्योहार, समृद्ध विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है। यह एक ऐसा राज्य है जो कला, इतिहास, संगीत और संस्कृति का मिश्रण है जिसके बारे में लोग आज भी जानना चाहते है।

गुजरात का इतिहास हमें बताता है कि ईसवी पूर्व लगभग 2000 साल पहले जब भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सोराष्ट्र के पश्चिम तट पर जा बसे, तब इसे द्वारका कहा गया था। बाद के वर्षों में मौर्य गुप्त, प्रतिहार तथा अन्य अनेक राजवंशो ने इस प्रदेश पर राज किया। सोलंकी राजाओं का शासनकाल गुजरात में समृदि्ध का युग माना जाता है। महमूद गजवनी की लूटपाट के बाद भी सोलंकी राजाओं ने यहां के लोगों का पूरा ध्यान रखा। आजादी के बाद गुजरात को दो हिस्सों में बंट गया। 1 मई 1960 को गुजरात महाराष्ट्र से अलग हुआ और अहमदाबाद को राजधानी बनाया गया। इस दौरान अहमदाबाद में 100 से अधिक कपड़ों के कारखाने बने और इसे मैनचेस्टर कहा जाने लगा। 1971 में गुजरात की राजधानी गांधीनगर बना दी गई।