Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

मुंबई: 81 साल के अशोक अनोखे अंदाज में करते है समाजसेवा, हर कोई कर रहा तारीफ

मुंबई के विले पार्ले के रहने वाले 81 साल के अशोक किराने अनोखे अंदाज में समाज सेवा कर रहे हैं। वे लोगों को उनके दिवंगत परिवार के सदस्यों का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करने में मदद कर रहे हैं। इसके लिए वे श्मशान में तैनात अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विले पार्ले के लोग इस नेक काम के लिए अशोक किराने के शुक्रगुजार हैं और वे उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

अशोक किराने के मुताबिक डेथ सर्टिफिकेट जरूरी दस्तावेज है, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि इसे कैसे बनवाया जाए। उनके मुताबिक वे इसलिए लोगों की मदद करते हैं ताकि शोक में डूबे परिवारों को इसके लिए मुश्किलों का सामना न करना पड़ा।