Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Uttarkashi: सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हुई पूजा

Uttarkashi: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से फंसे 40 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए पुजारियों ने पूजा-अर्चना की।

ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्कियारा और डांडलगांव के बीच बन रही सुरंग का हिस्सा बीते रविवार सुबह ढह जाने के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

फंसे हुए मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए 48 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, पुजारी राम लाल ने कहा उन्होंने सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए भगवान से दुआ मांगी...

पुजारी राम लाल अवस्थी के बताया कि "सुरंग में फंसे लोगों पर कृपा हो जाए थोड़ी इसलिए मैंने यहां पर उनके लिए पूजा की है।

वही पूजा कि भगवान थोड़ा आपकी कृपा से वो बाहर निकल जाए।बस यही पूजा की और झंड़ी चढ़ाई। कंपनी ने कहा कि पूजा कर दो तो हमने कही कि पूजा करने में क्या भगवान की कृपा हो जाए।"