Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

कड़ाके की ठंड से जमने लगा उत्तराखंड, बर्फबारी से सफेद हुआ औली; इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है। अब पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में भी लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।

दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस कारण फिलहाल दिन में धूप से राहत मिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम हाड कंपाने वाली ठंड परेशान कर रही है। जबकि आज से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जिसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। जिससे कोरी ठंड से निजात मिल सकेगी। गौरतलब है कि बर्फबारी से पहाड़ों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कहीं-कहीं तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं ऊंचाई वाले इलाके में झरने भी जमने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंशिक बादलों के बीच उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में हिमपात हो सकता है। जबकि शनिवार को उक्त तीन जिलों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी हिमपात की आशंका है। आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।