Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

उत्तराखंड: इको टूरिज्म के तहत विकसित होगा कोल्हूचौड़ ट्रैक

प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने कोल्हूचौड़ ट्रैक को इको टूरिज्म के तहत विकसित करने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को रात्रि विश्राम के लिए कोल्हूचौड़ स्थित वन विश्राम गृह में पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने कोल्हूचौड़-सनेह वन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के साफ ही कोल्हूचौड़ मैदान का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत को चौड़ विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सनेह-कोल्हूचौड़-ढ़िमकी-नौड़ी ट्रैक को इको टूरिज्म के तहत विकसित करने के संबंध में कार्ययोजना बनाने को भी कहा।

प्रमुख्य वन संरक्षक ने कोल्हूचौड़ वन विश्राम गृह परिसर में बनाई गई चार हट्स में पर्यटकों को रुकवाने के लिए चारों हट्स में जरूरी संसाधन जोड़ने के भी निर्देश दिए। कहा कि रात्रि विश्राम के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को बंगले के बजाए हट्स में रखा जाएगा।