Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

उत्तराखंड: गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता 20 लोगों की तलाश जारी

पिछले हफ्ते उत्तराखंड के गौरीकुंड में  हुए भूस्खलन में तीन दुकानें बह जाने के बाद से लापता 20 लोगों की तलाश जारी है। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर की 16 किमी की पैदल यात्रा शुरू होती है।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा "एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अलग-अलग टीमों ने सोमवार को धारी देवी, खांकारा, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्य मुनि, चंद्र पुरी और कुंड बैराज क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से लापता लोगों की तलाश की गई।"
 
उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने भी तलाशी ली लेकिन लापता लोगों में से किसी का पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा है और उम्मीद है कि टीमें जल्द ही कुछ पता लगाने में सफल होंगी।

गुरुवार और शुक्रवार की रात को भूस्खलन से गौरीकुंड के डाट पुलिया के पास तीन दुकानें बह गई थीं, जिसमें कुल 23 लोग लापता हो गए। जिसमें से तीन शव बरामद कर लिए गए हैं और बीस अभी भी लापता हैं।

दुकानें बरसाती नाले के करीब और उफनती मंदाकिनी नदी से 50 मीटर ऊपर स्थित थीं।